logo

011-23974427

presidentpfws@gmail.com

officepfwsmtc@gmail.com

(PFWS) Delhi 5, Rajpur

Road, Delhi - 110054

10:00 - 18:00

Monday to Friday

“उपान-पुलिस परिवार कल्याण समिति का 54 वाँ स्थापना दिवस”

17.04.2026 

समिति ने अध्यक्षा श्रीमती रचना गोलछा के नेतृत्व में अपना 54वां स्थापना दिवस पुलिस मुख्यालय के आदर्श सभागार में गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री, दिल्ली, श्रीमती रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में पूर्व अध्यक्षा गण, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, समिति सदस्य एवं पुलिस परिवारों के सदस्य भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात DPPS School Wazirabad के छात्रों एवं पुलिस परिवारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

अध्यक्षा महोदया ने स्वागत भाषण में समिति की विभिन्न कल्याणकारी पहलों की जानकारी दी। साथ ही एक audio-video प्रस्तुति के माध्यम से समिति की गतिविधियों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर वार्षिक पत्रिका “कोशिश एक आशा” के 10वें संस्करण का विमोचन मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा किया गया तथा इसका डिजिटल संस्करण भी जारी किया गया।

समिति के सहयोगी संस्थानों एवं अस्पतालों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य हेतु मॉडल टाउन, मालवीय नगर एवं नरेला/ज्योति नगर केंद्रों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।

अध्यक्षा महोदया ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस परिवारों के विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया | मुख्यमंत्री महोदया ने PFWS को और अधिक प्रभावी, सशक्त एवं व्यापक बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए।

इसके पश्चात राजस्थान, गुजरात, हरियाणा एवं ओडिशा के पारंपरिक लोकनृत्यों तथा योग की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।