logo

011-23974427

presidentpfws@gmail.com

officepfwsmtc@gmail.com

(PFWS) Delhi 5, Rajpur

Road, Delhi - 110054

10:00 - 18:00

Monday to Friday

‘IPSWWA Meet-2026’

18 मार्च 2026

PFWS द्वारा 17 MTC में IPSWWA Meet का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस तथा IPSWWA की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का थीम “Basant-Spring is in the Air” रखा गया |इस थीम के अंतर्गत वसंत ऋतु से संबंधित रोचक प्रश्न भी पूछे गए, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने कार्यक्रम को रोमांचपूर्ण बनाया।
इस अवसर पर दिल्ली पुलिस परिवारों एवं समिति के सदस्यों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। साथ ही, दिल्ली पुलिस बैंड द्वारा मधुर गानों की शृंखला प्रस्तुत की गई, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय हो उठा।
समिति की वरिष्ठ सदस्याओं और समूह नायिकाओं ने “Symphony Walk” के अंतर्गत आकर्षक एवं सुसंयोजित प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।
इस IPSWWA मीट का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक एकता को बढ़ावा देना, आपसी सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना तथा पुलिस परिवारों के बीच आपसी जुड़ाव और सौहार्द को और मजबूत करना था।