logo

011-23974427

presidentpfws@gmail.com

officepfwsmtc@gmail.com

(PFWS) Delhi 5, Rajpur

Road, Delhi - 110054

10:00 - 18:00

Monday to Friday

“पुलिस परिवार कल्याण समिति (PFWS) की नव-नियुक्त अध्यक्षा श्रीमती आकांक्षा कुमार का अभिनंदन एवं स्वागत समारोह”

पुलिस परिवार कल्याण समिति (PFWS) की नव-नियुक्त अध्यक्षा श्रीमती आकांक्षा कुमार का अभिनंदन एवं स्वागत समारोह

पुलिस परिवार कल्याण समिति (PFWS) द्वारा दिनांक 29 अगस्त 2026 को नव-नियुक्त अध्यक्षा श्रीमती आकांक्षा कुमार के अभिनंदन एवं स्वागत हेतु एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ दिल्ली पुलिस अधिकारीगण, PFWS की कोर कमेटी के सदस्य, टीम लीडर्स तथा PFWS के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती आकांक्षा कुमार ने दिल्ली पुलिस परिवारों के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु PFWS की विभिन्न कल्याणकारी पहलों को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने तथा उन्हें नई दिशा एवं गति प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उनका हार्दिक स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं और PFWS के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह का समापन दिल्ली पुलिस परिवारों के सदस्यों एवं पुलिस कर्मियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ।