21.06.2026
पुलिस परिवार कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती रचना गोलचा जी के नेतृत्व में 17 MTC में 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिसमें समिति की सदस्याओं ने भी सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर योग को स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली का प्रभावी माध्यम बताते हुए नियमित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इसी क्रम में समिति के सभी 14 कल्याण केंद्रों पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली पुलिस परिवारों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। आयोजित योग सत्रों के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता तथा समग्र कल्याण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित किया गया। योग के महत्व को रेखांकित करते हुए स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन के लिए इसे दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने पर बल दिया गया।























