logo

011-23974427

presidentpfws@gmail.com

officepfwsmtc@gmail.com

(PFWS) Delhi 5, Rajpur

Road, Delhi - 110054

10:00 - 18:00

Monday to Friday

‘विश्व पर्यावरण दिवस 2026’

05.06.2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समिति अध्यक्षा श्रीमती रचना गोलछा एवं दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर समिति के सभी 14 कल्याण केंद्रों में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें दिल्ली पुलिस परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हरित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने हेतु पौधे लगाए
यह पौधे भविष्य में स्वच्छ वायु, हरित वातावरण एवं पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होंगे।

यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करती है और हरित भारत, जागरूक समाज की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायक कदम है।