17.06.2026
दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पुलिस परिवार कल्याण समिति द्वारा अध्यक्षा श्रीमती रचना गोलछा के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए एक व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में Apollo Hospitals, Clove Dental Hospital एवं Centre for Sight के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नेत्र, दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, E.C.G तथा परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम को Axis Bank द्वारा प्रायोजित किया गया।
कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। इस अवसर पर अध्यक्षा श्रीमती रचना गोलछा ने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में अस्पतालों द्वारा प्रदान की गई उत्कृष्ट सेवाओं एवं सहयोग तथा Axis Bank के महत्वपूर्ण समर्थन एवं योगदान की सराहना करते हुए उनके प्रतिनिधियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए।

















