03.04.2026
अप्रैल 2026 में ‘UPAAN Week’ के अंतर्गत पुलिस परिवार कल्याण समिति द्वारा मालवीय नगर स्थित कल्याण केंद्र के मंगल सदन में Delhivery कंपनी के सहयोग से ‘Book donation drive’ का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा श्रीमती रचना गोलचा सहित अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। साथ ही, DPPS स्कूल, सफदरजंग, वज़ीराबाद तथा न्यू पुलिस लाइन की प्रिंसिपल एवं हेड मिस्ट्रेस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस पहल के अंतर्गत समिति द्वारा 13 अध्ययन केंद्रों एवं DPPS विद्यालयों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित हजारों पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे पुलिस परिवार के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।









