logo

011-23974427

presidentpfws@gmail.com

officepfwsmtc@gmail.com

(PFWS) Delhi 5, Rajpur

Road, Delhi - 110054

10:00 - 18:00

Monday to Friday

‘विश्व ऑटिज्म दिवस 2026’

02.04.2026

पुलिस परिवार कल्याण समिति द्वारा स्मिता-थेरेपी केंद्र, मालवीय नगर में ऑटिज़्म दिवस ( World Autism day ) मनाया गया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा, श्रीमती रचना गोलचा ने केंद्र का दौरा किया तथा वहां उपस्थित विशेष बच्चों को स्नेहपूर्वक उपहार वितरित किए। उन्होंने बच्चों एवं उनके अभिभावकों से संवाद स्थापित कर उनका मनोबल बढ़ाया|

इस दौरान महोदया ने केंद्र के सभी थेरेपिस्ट को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही, समस्त स्टाफ को भी उनके समर्पण, निष्ठा एवं सराहनीय योगदान के लिए प्रमाण पत्र वितरित कर उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर समूह नायिकाएं भी उपस्थित रहीं।

ऑटिज़्म दिवस के इस आयोजन ने विशेष बच्चों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहन प्रदान किया तथा उनकी क्षमताओं को पहचानने के साथ उनके प्रति संवेदनशीलता और सहयोग के महत्व को रेखांकित किया गया।