1.03 .2026
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली के पावन अवसर पर कल्याण केंद्र, न्यू पुलिस लाइंस में एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा श्रीमती रचना गोलछा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ समिति की अन्य सम्मानित सदस्याएँ भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं और अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में पुलिस परिवारों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए महिला सशक्तिकरण की भावना को साकार किया। महिलाओं एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत जुंबा नृत्य, अन्य नृत्य तथा सुरमय गायन की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे वातावरण को उल्लास एवं ऊर्जा से भर दिया।
अध्यक्षा महोदया ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में ‘Give to Gain’ थीम के अंतर्गत दिल्ली पुलिस की सभी महिलाओं को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने तथा समाज में अपनी सशक्त और सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएँ एक-दूसरे का सहयोग करती हैं और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ती हैं, तभी वास्तविक सशक्तिकरण संभव हो पाता है।
कार्यक्रम का समापन सभी पुलिस परिवारों के सर्वांगीण विकास, सुख-समृद्धि एवं एकता की मंगलकामनाओं के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाकर किया गया। यह अवसर सभी उपस्थित सदस्यों के लिए नई ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा का स्रोत बना।





















