logo

011-23974427

presidentpfws@gmail.com

officepfwsmtc@gmail.com

(PFWS) Delhi 5, Rajpur

Road, Delhi - 110054

10:00 - 18:00

Monday to Friday

ग्रीष्मकालीन शिविर–2026 समापन समारोह

 08.06.2026

समिति द्वारा सभी 14 कल्याण केंद्रों पर आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर–2026 का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्षा, श्रीमती रचना गोलछा का प्रेरणादायक संदेश प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने दिल्ली पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों को अपनी प्रतिभाओं को निखारने तथा जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समापन समारोह के दौरान सभी कल्याण केंद्रों पर महिलाओं एवं बच्चों द्वारा योग, नृत्य, आत्मरक्षा, ज़ुम्बा एवं अन्य गतिविधियों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम में समूह नायिकाएँ, दिल्ली पुलिस के अधिकारीगण तथा पुलिस परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

शिविर के सफल संचालन में योगदान देने वाले प्रशिक्षकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, प्रत्येक कल्याण केंद्र पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रमों की सराहना की। इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करती हैं तथा उन्हें भविष्य में सशक्त एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती हैं।