logo

011-23974427

presidentpfws@gmail.com

officepfwsmtc@gmail.com

(PFWS) Delhi 5, Rajpur

Road, Delhi - 110054

10:00 - 18:00

Monday to Friday

“गांधी जयंती के पावन अवसर पर पुलिस परिवार कल्याण समिति (PFWS) के सभी 14 कल्याण केंद्रों पर पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन”

02.10.2026

गांधी जयंती के पावन अवसर पर पुलिस परिवार कल्याण समिति (PFWS) के सभी 14 कल्याण केंद्रों पर पुलिस परिवार के बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं देशप्रेम का सुंदर प्रदर्शन किया।

स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन एवं विचारों से प्रेरित होकर अपने सुंदर विचार प्रस्तुत किए।

वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश के महान व्यक्तित्वों की वेशभूषा धारण कर देशभक्ति से भरी मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ सत्य, अहिंसा, सेवा, त्याग और राष्ट्रप्रेम जैसे अच्छे मूल्यों को समझने का अवसर मिला।

PFWS बच्चों की प्रतिभा, रचनात्मकता और अच्छे संस्कारों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।