logo

011-23974427

presidentpfws@gmail.com

officepfwsmtc@gmail.com

(PFWS) Delhi 5, Rajpur

Road, Delhi - 110054

10:00 - 18:00

Monday to Friday

समिति अध्यक्षा का मॉडल टाउन कल्याण केंद्र दौरा

पुलिस परिवार कल्याण समिति अध्यक्षा श्रीमती रितु अरोरा जी ने कल्याण केंद्र माडल टाउन का पर्यवेक्षण करते हुए पर्यावरण को हरित बनाने की पहल हर्बल गार्डन को सराहा व आवासिकों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके निवारण का आश्वासन दिया व महिलाओं के लिए वाहन चलाना सिखाने का सुझाव दिया। अध्यक्षा महोदया ने प्रस्तुतीकरण व कौशल केंद्र मे दिल्ली पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा बनाए जाने वाले भिन्न प्रकार के आचार की गुणवत्ता परखी व भारतीय संस्कृति व स्वदेशी तरीक़े से बनाए जाने वाले परिधानो के बारे में जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण सुझाव दिए जो उत्पादों को बेहतर बनाएँगे।