logo

011-23974427

presidentpfws@gmail.com

officepfwsmtc@gmail.com

(PFWS) Delhi 5, Rajpur

Road, Delhi - 110054

10:00 - 18:00

Monday to Friday

“नवरात्रि, दशहरा व दिवाली उत्सव समारोह”

16.10.24

समिति के उप-कल्याण केंद्र, अशोक विहार में दिवाली उत्सव समारोह मनाया गया। जहां नवरात्रि व द्शहरा में मनाये जाने वाले कार्यक्रमों की भी झलक देखने को मिली। समिति अध्यक्षा श्रीमती रितु अरोरा जी, कल्याण केंद्र शालीमार बाग, समूह नायिका श्रीमती डिंपल बंसल जी, समिति की अन्य समूह नायिकाएँ एवं दिल्ली पुलिस के अधिकारिगण इस अवसर पर उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत देवी स्तुति के साथ की गई। रामायण के कुछ अंश के द्वारा श्री राम व अन्य पूजनीय चरित्रों को स्मरण किया गया।डांडिया प्रस्तुति के साथ महिलाओं की शक्ति स्वरूप व समय काल चक्र को प्रस्तुत किया गया।

महिलाओं ने अलग अलग राज्यों के परिधानों में सजकर, हम सब एक हैं,विषय पर प्रकाश डाला।

श्रीमती रितु अरोरा जी ने सभी दिल्ली पुलिस परिवारों को आने वाले उत्सव दीपावली व अन्य सभी के लिए शुभकामनाएँ दी। साथ ही उनके साथ वार्तालाप कर सभी के सुझाव सुनेंऔर अपने समिति द्वारा आयोजित गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कल्याण केंद्र शालीमार बाग व उप कल्याण केंद्र अशोक विहार से उपस्थित सभी दिल्ली पुलिस परिवारों ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम मनोरंजक लगा ।