11.03.2025
पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा बनायें गये उत्पादों को अधिकतम लोगों तक पहुँचाने के दृढ़ निश्चय के साथ swayam केंद्र का लोकार्पण बेगमपुर में अध्यक्षा, PFWS,श्रीमती रितु अरोरा जी के करकमलों द्वारा किया गया।इस अवसर पर समिति सचिव ,उपायुक्त श्री राजीव रंजन जी व अन्य पुलिस अधिकारिगण उपस्थित रहे।अध्यक्षा जी ने पुलिस परिवारों से वार्तालाप कर उनका मार्गदर्शन किया।परिवारों ने इस पहल को सराहा और समिति का हार्दिक धन्यवाद किया। साथ ही साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कल्याण केंद्र न्यू पुलिस लाइंस में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।अध्यक्षा,PFWS, श्रीमती रितु अरोरा जी का स्वागत समूह नायिका श्रीमती ममता गुप्ता जी व अल्का सिंह जी ने तरुणवृक्ष के साथ किया।इस अवसर पर समिति की अन्य सदस्याएँ व पुलिस अधिकारिगण भी उपस्थित रहे।
सभी 13कल्याण केंद्रों से पुलिस परिवार की महिलायें भी उपस्थित रही । कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।साथ ही महिला सशक्तिकरण दर्शाने वाला प्रेरणादायक प्रदर्शन किया।
श्रीमती रितु अरोरा जी ने समिति द्वारा चलाये गये simulator-2wheeler,4-wheeler Driving PRogram, car driving program, computer course को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाली सभी 13 कल्याण केंद्रों की पुलिस परिवार महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही समिति द्वारा आयोजित हर कार्यक्रम और गतिविधि मे भाग लेने वाले परिवार सदस्यों को उपहार के साथ सराहा।साथ ही हस्तनिर्मित उत्पाद में अपना योगदान देने वाली महिलाओं का भी उत्साहवर्धन किया।साथ ही सभी कल्याण केंद्रों के staff के कारकुशलता को भी प्रमाण पत्र के साथ सराहा। इसी के साथ अध्यक्षा जी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों को उपहार के साथ सराहा और Fashion Show के सभी विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।























