logo

011-23974427

presidentpfws@gmail.com

officepfwsmtc@gmail.com

(PFWS) Delhi 5, Rajpur

Road, Delhi - 110054

10:00 - 18:00

Monday to Friday

logo

123 456 789

info@example.com

Goldsmith Hall

New York, NY 90210

07:30 - 19:00

Monday to Friday

Closing Ceremony Summer Camp 2022

PFWS summer camp समापन समारोह में PFWS की सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मुख्य अतिथि के रूप में सभी कल्याण केंद्रों पर मौजूद रही ।इस दौरान कलाएँ जैसे आत्मरक्षा ,खुद के भावों को अभिव्यक्त करने वाला नृत्य व संगीत,शरीर व दिमाग को संतुलित करने वाला योगा का प्रदर्शन किया गया जो सराहनीय था। Pfws Presidentश्रीमती अनु अस्थाना ने Delhi Policeपरिवारों व उनके साथ अपना ज्ञान साझा करने वाले प्रशिक्षकों,सभी समूह नायिकायों को रचनात्मक व उपयोगी गतिविधियों के चयन व उनकी अच्छी योजनाओं व कार्यान्वयन के लिए धन्यवाद किया ।सभी प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया lग्रीष्म अवकाश के दौरान PFWSद्वारा Delhi Policeपरिवार के सदस्यों के लिए रचनात्मक एवं कलात्मक गतिविधियों वाले summer camp 2022में सभी ने अपनी प्रतिभा को निखारने व कला को उभारने के लिए बढ़ चढ़कर भाग लिया।आज सभी कल्याण केंद्रों पर इसके समापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है ।PFWS द्वारा सभी कल्याण केंद्रों पर आयोजित मनोरंक खेलों का आज समापन हुआ। जो खेलों में पुलिस परिवार के सभी उम्र वर्ग के सदस्यों ने भाग लिया।सभी सदस्यों ने मनोरंजक खेलों को खेल भावना,शरीर मे स्फूर्ति मन और चित्त की शांति प्रदान करने वाला एक सुखमय व आनंदपूर्ण अनुभव बताया नृत्य मानव जीवन को नैतिक कर्तव्यों की ओर उन्मुख करता है। नृत्य मानवीय अभिव्यक्तियों का एक रसमय प्रदर्शन है। यह एक सार्वभौमिक कला है यह मनोरंजक तो है ही- धर्म- अर्थ- काम- मोक्ष का साधन भी है। PFWS  Summer Camp में नृत्य कक्षाओं में परिवारों ने नृत्य सीखते हुए आनंद लिया योग शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है।PFWS  Summer Camp में परिवारों ने योग का भरपूर आनंद व लाभ लिया l पुलिस परिवार कल्याण समिति Summer Camp के दौरान अलग अलग केंद्रों पर परिवार के सदस्य लगातार उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं और अपनी कलाओं में निपुणता ला रहे हैं व नई कलाएं सीख रहे हैं l स्वादिष्ट खाना बनाना एक कला है, इसी कारणवश भारतीय संस्कृति में इसे पाक कला कहा गया है। भारत में लिंग हिंसा से सबंन्धित मामलों में निरन्तर बढ़ोत्तरी हो रही हैं, ऐसी स्थिति में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा पहले से कहीं अधिक आवश्यक बन गई है।PFWS के Summer Camp में विशेषज्ञों द्वारा परिवारों को लगातार आत्मरक्षा सिखाई जा रही है l मनोरंजक खेलों में भाग लेने से शारीरिक व भावनात्मक स्वास्थ्य और संज्ञानात्मक कार्य में सुधार करने में मदद मिलती है। पुलिस परिवार कल्याण समिति द्वारा अलग अलग केंद्रों पर कराए जा रहे खेलों को आगे बढ़ाते हुए परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेलों का आनंद लिया l